क्‍या मनीष सिसोदिया के घर होगी CBI की रेड, अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 जनवरी 2025 (19:45 IST)
Arvind Kejriwal News : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से पहले ही देश की राजधानी का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई अगले कुछ दिनों में छापेमारी कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। अभी तक हमारे खिलाफ किसी को कुछ नहीं मिला है और न आगे मिलेगा।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे
खबरों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होगी। केजरीवाल ने कहा कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के घर रेड होगी।
<

मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और “आप” के कुछ नेताओं पर रेड होगी।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी।

बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है।…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 6, 2025 >
उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। अभी तक हमारे खिलाफ किसी को कुछ नहीं मिला है और न आगे मिलेगा। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
ALSO READ: दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से क्या बोले अरविंद केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और हटाने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

क्या विजय शाह का होगा मंत्री पद से इस्तीफा, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

तुर्किए को भारत ने दी पाकिस्तान का साथ देने की सजा, सेलेबी एविएशन की हो गई छुट्टी

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की 100 कब्रों को किया अपवित्र

जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे रामलला के दरबार में

अगला लेख