एल्विस गोम्स की लोकप्रियता से घबराई भाजपा : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
पणजी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए ‘आप’ के दावेदार एल्विस गोम्स की लोकप्रियता से घबरा गई है इसीलिए भगवा पार्टी मनोहर पर्रिकर को उनके गृह राज्य में वापस लाने के संकेत दे रही है।
गोवा में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में एल्विस गोम्स का स्वागत किया है। एल्विस एक जिम्मेदार, ईमानदार, स्वच्छा चरित्र वाले और प्रशासनिक अनुभव वाले व्यक्ति हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा एल्विस गोम्स को राज्यभर में मिलता समर्थन देखकर घबरा गई है। यही वजह है कि उसने मनोहर पर्रिकर को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में वापस लाने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। 
 
भाजपा मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर रहस्य बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा था कि विधायक फैसला करेंगे और अंतिम निर्णय पार्टी के संसदीय बोर्ड का होगा। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि गोवा का अगला मुख्यमंत्री या तो निर्वाचित प्रतिनिधियों में से होगा या फिर केंद्र से भेजा जाएगा। उनके इस बयान से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को वापस गोवा की राजनीति में भेजा जा सकता है।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस के पास गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने के लिए कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है। भाजपा लक्ष्मीकांत पारसेकर में विश्वास खो चुकी है। अब वे मनोहर पर्रिकर को वापस लाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य की जनता दोनों दलों के शासन में कभी खुश नहीं रही। ऐसी स्थितियों में ‘आप’ मतदाताओं के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनकर सामने आई है और मतदाता अब इसके साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में कहीं भी प्रचार करती नजर नहीं आ रही, क्योंकि वह अपनी अंदरुनी तकरारों को सुलझाने में व्यस्त है।
 
केजरीवाल ने कहा कि लोग कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि यह उनके कीमती अधिकार की बर्बादी होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता वर्ष 2012 में बहुत उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता में लेकर आए थे लेकिन पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही। 
 
उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आप को सत्ता में लाया जाता है तो राज्य की सभी परियोजनाएं जनता को विश्वास में लेने के बाद ही लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पर्यटन उद्योग को नशीले पदार्थों की बुराई से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का व्यापार राजनीतिक मदद के बिना नहीं हो सकता। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More