sawan somwar

अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले से बॉलीवुड सितारे खुश, कहा- सही मायनों में अब भारत 'एक' हुआ है

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (20:17 IST)
मुंबई। बॉलीवुड सितारों परेश रावल, गुल पनाग और अनुपम खेर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के निरसन पर केंद्र को बधाई दी है।
 
गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर संकल्प पत्र पेश किया और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बांटने का एक अलग विधेयक पेश किया।
 
इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा सांसद रावल ने कहा कि देश आज वास्तविक मायनों में एक हुआ है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आज हमारी मातृभूमि की पूर्ण और वास्तविक स्वतंत्रता है। आज सही अर्थों में 'इंडिया' अब 'एक' हुआ है।
 
अभिनेत्री गुल पनाग ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण हिम्मती कदम बताया। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर का समाधान शुरू हो गया है। उन्होंने इसे 'ऐतिहासिक दिन' बताते हुए कहा कि यह मुद्दा बहुत दिनों से लंबित था। जम्मू में पैदा हुए अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि इस कदम से लोगों के लिए न केवल शिक्षा अपितु रोजगार में भी इजाफा होगा।
 
मैसी ने भी केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अदाकारा रवीना टंडन ने कहा कि वे कश्मीर और कश्मीरियों के लिए शांतिपूर्ण विकास की कामना करती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

अगला लेख