rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arijit Singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (22:48 IST)
Arijit Singh : बॉलीवुड के सबसे फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को एक दिल तोड़ने वाली खबर सुनाई है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने सिंगिंग करियर से संन्यास ले लिया है। अरिजीत सिंह ने अपना यह फैसला सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाया हैं। सिंगर के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखे शब्दों पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है।
webdunia
इंस्टाग्राम पर क्या लिखा
अरिजीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा कि हेलो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का धन्यवाद। मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बतौर प्लेबैक सिंगर अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं। ये बहुत ही शानदार यात्रा थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य शुरुआत, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह