योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सस्ती हुई यूरिया

Webdunia
शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (09:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए यूरिया के दामों में कमी की है। योगी ने प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य में हुई वृद्धि के मद्देनजर इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया है, जिसके चलते 12 जनवरी से यूरिया के दामों में कमी हो जाएगी।


यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की 45 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 299 रुपए है, की जगह 266 रुपए 50 पैसे की दर पर किसानों को उपलब्ध हो सकेगी।

इसी प्रकार यूरिया की 50 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 330 रुपए 50 पैसे है, के स्थान पर 295 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध होगी। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कृषक अनेक वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरों पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More