मुंबई में नाराज प्रेमी ने महिला का गला रेता, हालत गंभीर

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (15:17 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय एक महिला का ब्लैड से गला कथित तौर पर काट दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था तथा उसका अपमान किया था। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को दोपहर में काला चौकी इलाके में महिला के घर पर हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसकी हालत गंभीर है। 44 वर्षीय आरोपी पेशे से चालक है तथा वह काला चौकी इलाके के परशुराम नगर में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने 2 भाइयों के साथ इसी मोहल्ले में रहती है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के 1 साल से महिला के साथ प्रेम-संबंध थे। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी।
 
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच कुछ बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान किया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में आरोपी महिला के घर में घुस गया और ब्लैड से उसका गला कथित तौर पर काट दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी भाग निकला। महिला को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह अभी तक बेहोश है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई और मंगलवार रात उसे परशुराम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : दिवाली से पहले आई बुरी खबर, इस साल भी पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध

Kolkata Doctor Case : SC ने पीड़िता के पोस्टमॉर्टम पर जताई यह चिंता, CBI और राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

GST काउंसिल के बड़े फैसले : नमकीन, कैंसर की दवा के घटेंगे दाम, जानिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर क्या फैसला हुआ

Kolkata Doctor Case : वकील बोले- पीड़िता को न्याय दिलाना जरूरी, अस्पतालों में अनुचित प्रथाओं के आरोप भी गंभीर

NIA की चार्जशीट में खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर करने वाला था ब्लास्ट ISIS

अगला लेख
More