Hanuman Chalisa
✕

गोली का जवाब गोली से देगी पुलिस-अनंत देव

अवनीश कुमार
कानपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए शासन ने दो दिन पहले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट व तेजतर्रार आईपीएस अनंत देव को कानपुर का नया कप्तान बनाया। देर रात चार्ज संभालते ही नए कप्तान ने अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस अब गोली का जवाब गोली से देगी। इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि मैं पहले कानपुर में रह चुका हूं और यहां की एक-एक गतिविधियों से वाकिफ हूं। ऐसे में अपराधी या तो स्वेच्छा से जेल की शरण ले लें या जनपद छोड़कर भाग जाएं।
 
2006 में आईपीएस बने अनंत ने साफ किया कि अपराधियों पुलिस का खौफ बनाया जाएगा, जिससे कि अपराध को रोका जा सके और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। 100 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके एसएसपी देव ने बताया कि अपराधी पुलिस बल पर गोली चलाते हैं तो उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा। फिर वह कोई भी हो।
 
देव ने बताया कि इसके बाद एसएसपी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में शहर का ट्रैफिक व्यवस्था भी है, जिसमें सुधार लाया जा सके और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार सके। जांबाज पुलिस अधिकारी अनंत देव कहा हमारी प्राथमिकता कानून व्यवस्था कायम कराना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना होगी। इसके साथ ही आम जनता के प्रति पुलिस को व्यवहार अच्छा रखने की होगी। महिला संबंधित अपराधों पर फोकस रहेगा और एंटी रोमियो अभियान चलाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि एक अभियान के तहत जनपद के वांछित सूचीबद्ध तथा इनामी बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी। पीड़ित व्यक्ति की हरसंभव मदद की जाएगी। पीड़ित लोगों का मुकदमा तुरंत लिखा जाएगा और उसकी ईमानदारी से जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास व सहयोग की भावना जागृत हो।
 
20 साल बाद शहर वापसी : नए कप्तान अनंत देव बीस वर्ष पूर्व 1998 में जनपद में सीओ के पद पर रह चुके हैं और अब कप्तान के पद फिर एक बार शहर वापसी की है। डिप्टी एसपी के पद पर शहर में कलेक्टरगंज, स्वरूप नगर और सचेंडी का कार्यभार संभाल चुके हैं। उस समय चर्चित तंबाकू व्यवसायी के पुत्र के अपरहण केस का खुलासा व कुख्यात नटवरलाल हरि महेश्वरी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।
 
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं : कानपुर के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव की छवि एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में हैं। अंनत 1987 पीपीएस बैच के अधिकारी हैं। जो 2006 में आईपीएस अधिकारी बने हैं। कानपुर नगर से पहले वे सात जिलों के पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
 
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनंत देव अब तक 100 से ज्यादा बड़े अपराधियां का खात्मा कर चुके हैं। सूबे में फैजाबाद, गोरखपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में वह कप्तान रह चुके हैं। मेरठ, सहारनपुर और नोएडा में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रहे। आगरा, कानपुर और इलाहाबाद में तैनाती रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख