Hanuman Chalisa

बिग बॉस के ऑडीशन में जा रहे सपा यूथ ब्रिगेड अध्‍यक्ष अमित जानी का एक्‍सीडेंट

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2017 (15:29 IST)
उत्तरप्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी शनिवार को बिग बॉस के ऑडीशन में शामिल होने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर उनकी स्‍कॉर्पियो का भीषण एक्‍सीडेंट हो गया है। अपने विवादित बयानों और कामों के लिए पहचाने जाने वाले अमित जानी की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि उनके पीएसओ की मौत हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव अमित जानी के साथ हुई दुर्घटना की खबर सुनते ही लखनऊ से रवाना हो गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को मथुरा के नयति अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अमित जानी जब तीन अन्‍य साथियों के साथ अपनी स्‍कॉर्पियो से एक्‍सप्रेस वे पर आ रहे थे तो मथुरा के थाना सुरीर इलाके में अचानक कार का टायर फट गया और कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।
 
गौरतलब है कि अमित जानी पर जेएनयू के छात्र नेता कन्‍हैया कुमार पर हमले के मामले में जेल भी भेजा जा चुका है। वहीं, मायावती द्वारा लखनऊ में लगाई गई उनकी मूर्तियों को तोड़ने में भी अमित जानी का हाथ था। अमित का ऐसे कई अन्‍य विवादित मामलों से भी नाता रहा है। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख