गिरिराज ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, भाकपा व राजद ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (19:33 IST)
बेगूसराय (बिहार)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह द्वारा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गंगाजल से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज ने प्रतिमा को अशुद्ध कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय की बलिया प्रखंड में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के नाम पर उद्यान का नाम रखा गया है और गिरिराज ने शुक्रवार को जिले में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के पक्ष में रैली करने से पहले उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

माल्यार्पण के करीब 24 घंटे के बाद भाकपा नेता सनोज सरोज और राजद नेता विकास पासवान एवं रूपनारायण पासवान बाल्‍टी में गंगाजल भरकर आए। वे नजदीक ही सीएए के खिलाफ करीब एक पखवाड़े से प्रदर्शन कर रहे हैं। भाकपा और राजद नेताओं ने आंबेडकर की मूर्ति को धोने से पहले गंगाजल छिड़का और 'जय भीम' के नारे के साथ ही, 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिबा एवं सावित्री फुले की प्रशंसा में नारे लगाए।

उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो क्लिप में भाकपा और राजद नेता यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कल यहां आकर गिरिराज ने माहौल को दूषित कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बलिया लघु पाकिस्तान बन गया है।

उन्होंने गिरिराज को मनुवाद को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि वे हर उस मुद्दे के साथ खड़े हुए हैं, जिनका आंबेडकर ने विरोध किया। इसलिए प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना उसे अपवित्र करने के बराबर है। इस घटनाक्रम पर गिरिराज प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे।

हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर ये लोग 1947 के बंटवारे से पहले वाला माहौल पैदा करने का प्रयास रहे हैं। उन्होंने कहा, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंबेडकर समाज के प्रत्‍येक वर्ग के लिए आदर्श हैं और किसी का उन पर एकाधिकार नहीं है। यह देश इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़नी हुईं शुरू, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

टीम मोदी में एमजे अकबर की वापसी, ये जिम्मेदारी दी बीजेपी ने, MeToo के बाद हुए थे बाहर

अफगानिस्तान को भूल गई दुनिया, तालिबान के दमन से लोग परेशान

LIVE: व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, स्नैपचैट के जरिए जासूस ज्योति करती थी दुश्मन देश से संपर्क

Weather Update: यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक आंधी और बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट

अगला लेख