Hanuman Chalisa

बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर बंद, अमरनाथ यात्रा व सुरक्षा काफिले की आवाजाही रोकी गई

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:52 IST)
श्रीनगर। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के कारण सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट रहा। प्रशासन ने एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ श्रद्धालुओं और सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही रोक दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बुरहान वानी की मौत के 3 साल होने पर कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के आहूत बंद के कारण अमरनाथ यात्रियों की अवाजाही रोक दी गई और यह यात्रा मंगलवार को बहाल होगी।

घाटी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए अमरनाथ यात्रियों को यात्रा पर नहीं जाने दिया गया। सामान्यत: यात्री तड़के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होते हैं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू से यात्रा रद्द रही और मंगलवार को यह बहाल होगी। प्रशासन ने बिना कारण बताए दिनभर के लिए सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही भी रोक दी।
 
श्रीनगर में नौहट्टा, खानयार, सफाकदल और महाराजगंज के थाना अंतर्गत पाबंदी लगाई गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पाबंदी लगाई गई। बुरहान वानी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में 8 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
 
ज्वॉइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) के नेतृत्व में अलगाववादियों ने सोमवार को पूरी तरह बंद रखने और त्राल तथा पास के इलाके के लोगों से अपने इलाके में हरेक शहीद को श्रद्धांजलि देने की अपील की थी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से नदारद रहा। कुछ निजी गाड़ियां शहर के कुछ हिस्से में दिखीं।
 
दक्षिण कश्मीर के 4 जिलों- अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। घाटी के अन्य इलाके में इंटरनेट सेवा धीमी कर दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख