rashifal-2026

500 से ज्यादा लोगों ने बाबा अमरनाथ दर्शन के किए

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2017 (21:09 IST)
श्रीनगर-जम्मू। बाबा  अमरनाथ की पवित्र गुफा में आज 500 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, वहीं जम्मू से 2481 यात्रियों का दूसरा जत्था दोनों आधार शिविरों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्रियों में 1638 पुरुष, 663 महिलाएं और 180 साधु शामिल हैं जो 65 वाहनों में सवार होकर जम्मू से आधार शिविरों के लिए निकले।
 
इस बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, यात्रा आज सुबह दोनों मार्गो से शुरू हुई और अब तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बाबा बफार्नी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि कल शुरू हुई 40 दिन की यात्रा शांतिपूर्वक पूरी हो जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
 
आईटीबीपी के एक अधिकारी की कल दक्षिण कश्मीर के गुफा मंदिर के पास दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, वहीं बालटाल मार्ग पर पत्थर से सिर टकराने से आज एक भंडारा संचालक की मृत्यु हो गई। उधर आतंकी खतरे से अधिकारी सर्वोच्च स्तर के सुरक्षा उपाय कर रहे हैं।
 
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक एस एन श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा था, यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है। यात्रा में कोई घटना नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा की गई है। इस वर्ष, अमरनाथ यात्रा की अवधि पिछले वर्ष के मुकाबले आठ दिन कम होगी। इसका समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन के अवसर पर सात अगस्त को होगा।
 
लिद्दर घाटी के अंतिम छोर पर पवित्र गुफा 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पहलगाम से 46 किमी और बालटाल से 14 किमी की दूरी पर स्थित है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा हुआ पूरा, दोनों देशों ने इन समझौतों पर लगाई मुहर

एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी

चीन को लेकर बड़ा खुलासा, गलवान झड़प के बाद किया था परमाणु टेस्‍ट, अमेरिका के दावे पर भड़का China

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

अगला लेख