Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अमरिंदर ने शिअद प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- सुखबीर का भ्रम जल्द ही टूट जाएगा

हमें फॉलो करें अमरिंदर ने शिअद प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- सुखबीर का भ्रम जल्द ही टूट जाएगा
, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (07:49 IST)
जलालाबाद। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली नेता के अहंकार से उनकी पार्टी एक बार फिर इन उपचुनावों में अपमानित होगी।
 
अमरिंदर ने जलालाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर सिंह आवला के पक्ष में रोड शो के दौरान यहां आगाह किया कि सुखबीर का भ्रम कि जलालाबाद के लोग उनकी जेब में हैं, जल्द ही टूट जाएगा।
आतंकवाद के दौर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जेल में बंद पुलिसकर्मियों की रिहाई के अनुरोध के लिए बादल द्वारा राज्य सरकार की आलोचना किए जाने पर मुख्यमंत्री ने शिअद नेता पर निशाना साधा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुश्मनों को तबाह कर देगी होवित्जर तोप, भारतीय सेना में शामिल, जानिए खास 5 बातें