suvichar

राहुल के करीबी अल्पेश ठाकोर पर बड़ा आरोप, अहमदाबाद में खरीदा 5 करोड़ का बंगला

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (19:46 IST)
पाटन। गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के पूर्व करीबी सहयोगी और उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन जिले के राधनपुर के तालुका पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश ठाकोर ने सोमवार को कहा कि चुनाव के पहले गरीबों और अपने क्षेत्र की जनता से लंबे-चौड़े वायदे करने वाले ठाकोर (अल्पेश) को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने लिए अहमदाबाद में 5 करोड़ का बंगला कैसे खरीद लिया?
 
 
पिछले चुनाव में ठाकोर के लिए प्रचार कर चुके सुरेश ठाकोर ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस विधायक अवैध शराब के धंधे को रोकने के नाम पर गांधीनगर और अन्य स्थानों पर जनता छापा अथवा जनता रेड कर रहे हैं, पर उनके अपने ही विधानसभा क्षेत्र में धड़ल्ले से ऐसी शराब बिक रही है। 
 
हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुरेश ठाकोर ने कहा कि उन्होंने अल्पेश के रवैए के चलते ही पार्टी छोड़ दी। वे झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने गरीबों के लिए काम करने, उन्हें घर दिलाने का वादा किया था, पर ऐसा तो नहीं हुआ, हां लेकिन उनका खुद का अहमदाबाद में 5 करोड़ का बंगला जरूर बन गया। ऐसा कैसे हुआ, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए। उनके निजी सहायक ने भी हाल में 10 लाख की गाड़ी खरीदी है। उन्होंने चुनाव के दौरान दावा किया था कि वे राधनपुर में ही रहेंगे, पर वे एक अतिथि की तरह ही वहां आते हैं। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राधनपुर नगरपालिका में भ्रष्टाचार को भी चुनाव का एक प्रमुख मुद्दा बनाने वाले ठाकोर अब इसके भ्रष्ट ठेकेदारों के बिल चुकाए जाने पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे? (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

अगला लेख