इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्लास में छात्र को गोली मारी

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (11:55 IST)
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्लास रूम में गुरुवार को एमए के प्रथम वर्ष के छात्र नागेंद्र सिंह पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र ने गोली चला दी। नागेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी की पहचान सरदार सिंह के रूप में की गई है, जो जौनपुर के बदलापुर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक निजी दुश्मनी के तहत यह हमला किया गया। हमले में घायल छात्र की स्थित सामान्य है। उसके सीने में बाईं तरफ गोली लगी है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है और वह खतरे से बाहर है। 
 
उन्होंने बताया कि 3 साल पहले हिन्दू हॉस्टल को लेकर नागेंद्र की सरदार सिंह के साथ  दुश्मनी हुई थी और बाद में सरदार सिंह को हॉस्टल से निकाल दिया गया था जिसका बदला लेने के लिए उसने क्लास में घुसकर नागेंद्र पर गोली चलाई। शुक्रवार को ही सरदार सिंह दिल्ली से आया था।
 
कर्नलगंज पुलिस थाने के क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने बताया कि आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस बीच एक अन्य मामले में विश्वविद्यालय के एएन झा छात्रावास में रहने वाले शोध छात्र 27 वर्षीय एसएस पाल ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कई वर्षों से अवसादग्रस्त था।
 
मिश्र ने बताया कि लंबे समय से पाल का इलाज चल रहा था। पश्चिम बंगाल के निवासी पाल के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। गुरुवार रात जब उसके साथी उसके कमरे में पहुंचे तो उसे फांसी पर लटकता हुआ पाया। चूंकि उसके परिवार में कोई नहीं है इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पाल का अंतिम संस्कार करेगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

राजवाड़ा इंदौर में होगी 20 मई को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक

India Pakistan War : सेना को पूरी छूट देने के बाद PM मोदी का RSS प्रमुख भागवत और गृह मंत्री शाह के साथ डेढ़ घंटे तक मंथन, जानिए क्या हुई बात

BSF जवान को पकड़े जाने का मामला, पाक रेंजर्स के समक्ष दर्ज कराया विरोध

Pahalgam Attack : सेना तय करेगी समय, जगह और टारगेट, पहलगाम का बदला लेने के लिए PM मोदी ने दी खुली छूट

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने एक्स से डिलीट किया सिर गायब वाला पोस्ट

अगला लेख
More