मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर लगे सभी आरोप वापस, निलंबन रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (16:33 IST)
Parambir Singh: मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिए हैं और 2021 के अंत में जारी उनके निलंबन के आदेश को भी रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में जबरन वसूली से संबंधित कम से कम चार प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं।
 
अधिकारी ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने बुधवार को सिंह के निलंबन को रद्द करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के निलंबन की अवधि को उनके ड्यूटी पर रहने के रूप में माना जाएगा। सिंह को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में उस समय तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

बांग्लादेश को भारत ने दिया जोर का झटका, इन वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

UP : बिजली के तारों में फंसा बिजली विभाग का लाइनमैन, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से नीचे उतारा

असदुद्दीन ओवैसी ने मंत्री विजय शाह पर साधा निशाना, बोले- आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए

शक्ति हो तो प्रेम की भाषा भी सुनती है दुनिया : मोहन भागवत

अगला लेख