जनता की आवाज उठाने वालों से डरती है भाजपा : अखिलेश यादव

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (23:39 IST)
Akhilesh Yadav targeted BJP : उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए गठबंधन के साथियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है, सपा नेताओं पर भी मुकदमे हुए हैं, लेकिन समाजवादी किसी भी कीमत पर इनसे डरने वाले नहीं हैं।
 
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में एक शादी वसमारोह में शामिल होने आए थे, इस दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हुए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से पूछा कि आप यूपी में 65 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ाने की बात कह रहे हैं? जवाब में अखिलेश बोले कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के साथियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। बीजेपी को सिर्फ पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक ही रोक सकते हैं।
 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच हुई तनातनी पर अखिलेश बोले कि वह बात मध्य प्रदेश में ही खत्म हो गई है। इसलिए इस पर कुछ भी कहना अब उचित नहीं है, लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई है कि गठबंधन राज्य स्तर के लिए नहीं है। यह गठबंधन आगामी लोकसभा यानी नेशनल लेवल पर है, इसलिए पीडीए स्ट्रेटजी के तहत मदद करेंगे। लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है।
 
अखिलेश ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के मामले को भाजपा सरकार की दमनकारी नीति बताया और कहा कि आगामी चुनाव में जनता जवाब दे देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय में बुलाने पर कहा कि केजरीवाल हो या आजम खान, जनता की आवाज और हक की बात करने वालों पर भाजपा सरकार मुकदमा लाद देगी। भाजपा को जनता की आवाज उठाने वाले अपने लिए खतरा नजर आते हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने देवबंद को गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे, संस्कृति का शहर बताया। देवबंद शहर का जंगे-आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। देवबंद वह इस्लामिक शैक्षणिक स्थान है, जहां छात्रों को उर्दू में शिक्षा दी जाती है। यहां शिक्षा पाने के बाद लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

अखिलेश ने कहा, इसलिए मुझे इस शहर में आकर, यहां के सपा कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अखिलेश ने कहा कि मुझे अपने साथियों पर पूरा भरोसा है, सब मिलकर 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता, लोगों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ती है : महबूबा मुफ्ती

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की मध्यस्थता की पेशकश, बोले- दोनों देशों से हमारे अच्छे संबंध

गृहमंत्री अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

PM मोदी बोले- नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत, 2040 तक चंद्रमा पर होंगे भारतीय के कदम, मंगल और शुक्र भी हैं रडार पर

अगला लेख
More