लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा के अहंकार का हुआ पतन : अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
गुरुवार, 6 जून 2024 (21:04 IST)
Akhilesh Yadav's statement on Lok Sabha election results : उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों से जाहिर है कि भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश आया है। प्रदेश मंत्रिमंडल के 16 मंत्री लोकसभा चुनाव में अपनी विधानसभा हार गए हैं। केंद्र में जो भाजपा 400 पार का नारा दे रही थी वह पूर्ण बहुमत पाने से ही वंचित रह गई।

अयोध्या की जनता ने भाजपा की आशाओं पर फेरा पानी : अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में जनता ने भाजपा की आशाओं पर पानी फेर दिया। अयोध्या की जनता दुःख-दर्द से कराहती रही। भाजपा सरकार ने अयोध्या के गरीबों को उजाड़ दिया। उजड़े किसानों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया गया। अपनी जमीन से उजड़े लोगों के पुनर्वास पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजों में जनता ने सबक सिखा दिया।
ALSO READ: UP : उत्तर प्रदेश में यादव परिवार के 5 सदस्य बने SP सांसद
भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लगाम नहीं लग रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बेकार हो गई है। उनका भविष्य अंधेरे में है। अग्निवीर योजना तुरंत खत्म होनी चाहिए। जो जवान फौज में जाना चाहते हैं और उनकी उम्र समाप्त हो गई उन्हें फिर मौका मिलना चाहिए।

करते रहना है लगातार संघर्ष : अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का जहां तक सवाल है वह अब जनआकांक्षाओं का प्रतीक बन चुकी है। वह जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेगा और संविधान बचाने तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के कष्ट और संकट से जनता को मुक्त कराने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेगा।
ALSO READ: मंदिर बनने के बावजूद उत्तर प्रदेश में कैसे बिखर गई बीजेपी?
इंडिया गठबंधन पीडीए का राष्ट्रव्यापी विस्तार करने और पीडीए के लिए लगातार संघर्ष करते रहने के लिए वचनबद्ध है। इंडिया गठबंधन किसान, मजदूर, युवा महिला व्यापारी, कारोबारी, नौकरी-पेशा और सरकारी कर्मचारियों के मुद्दों को आधार बनाकर उनकी आवाज बनने का काम करता रहेगा। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

MP: भिंड में ट्रक वैन की टक्कर में 6 की मौत, सीएम यादव ने जताया दुख

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, गुरुवार को रामलीला मैदान पर होगा आयोजन, CM पद पर सस्पेंस बरकरार

2025 Renault Kiger, Triber की धांसू इंट्री, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी के CM योगी पर लगाए आरोप

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत

अगला लेख
More