बिगड़ती कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश 'हत्या प्रदेश' बन गया है : अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीजी जब अपना सम्मान समारोह करवा रहे थे तो वहीं बगल में सरेआम हत्या हो रही थी।

अखिलेश ने कहा कि सरकार अपराध पर नियंत्रण की सिर्फ बातें कर रही है, इस सच्चाई से प्रशासन-अपराधी अवगत हैं कि भाजपा शासन चलाने में सक्षम नहीं है। उसके वश में अब कुछ है नहीं। बिगड़ती कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश 'हत्या प्रदेश' बन गया है। क्या भाजपा उत्तर प्रदेश की यही पहचान बनाना चाहती है?

अखिलेश ने कहा कि जब जनता को अपने जानमाल की सुरक्षा का ही भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास? भाजपा सरकार लाख दावा करती रहे, लेकिन जब अपराधियों को जेल से भी अपनी गतिविधियां निर्बाध रूप से चलाने की छूट मिली हुई है तो अपराधियों का राज्य के बाहर जाने का सवाल ही कहां उठता है?

उन्‍होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाली सरकार की यह संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखे। हर नागरिक की जिंदगी सुरक्षित होनी चाहिए, लेकिन हालात यह हैं कि लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा की राज्य सरकार संवेदनशून्य बन गई है। प्रशासन पंगु स्थिति में आ गया है। पीड़ित जनता की सुनवाई तब कहां होगी?

सम्बंधित जानकारी

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बमबारी में 4 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

अगला लेख