सपा ने सुभासपा से किया किनारा, बगावती सुरों से टूटा अखिलेश के सब्र का बांध

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2022 (00:22 IST)
लखनऊ। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दलों के नेताओं के बगावती सुरों पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सब्र का बांध टूट गया है। शनिवार को प्रसपा अध्यक्ष एवं अपने चाचा शिवपाल सिंह से किनारा करने के बाद अखिलेश ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से भी कन्नी काट ली है।

सपा ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को संबोधित एक पत्र जारी कर कहा सपा लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भाजपा के साथ गठजोड़ है और आप लगातार भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

सपा के पत्र पर राजभर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह सपा के पत्र का सम्मान करते हैं। उनकी पार्टी भाजपा से संघर्षरत रही मगर उसे सपा का अपेक्षित साथ नहीं मिला। दरअसल, सपा मुखिया मनमर्जी के मालिक हैं। इसी साल हुए तीन चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ी है और 2024 में भी जनता ऐसा ही कुछ देखेगी।

गौरतलब है कि सुभासपा ने इस साल संपन्न विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था मगर गठबंधन को मिली हार के बाद दोनों दलों के नेताओं के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली थी। पिछले दिनों राजभर की भाजपा के नेताओं के साथ मुलाकात ने अखिलेश को असहज किया था। हाल ही में राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह एयरकंडीशन कमरों में बैठकर राजनीति करते हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

सकारात्मक सोच और सजग मन, प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र

सीजफायर के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज 60 उड़ानें हुईं रद्द

सीज फायर से सोशल मीडिया में मोदी सरकार की किरकिरी

अगला लेख
More