Publish Date: Thu, 30 Nov 2017 (14:39 IST)
Updated Date: Thu, 30 Nov 2017 (14:44 IST)
नई दिल्ली। पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी को मस्तिष्काघात के बाद यहां के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एंटनी अपने घर पर मस्तिष्काघात के बाद गिर गए थे। उन्हें बुधवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
छिहत्तर वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिलहाल केरल से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान दो बार रक्षामंत्री का पद संभाला है। वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। (वार्ता)