Publish Date: Sat, 19 Aug 2017 (12:41 IST)
Updated Date: Sat, 19 Aug 2017 (12:43 IST)
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने सीमावर्ती जैसलमेर के वायुसेना परिसर में घुसे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बिहार निवासी रॉबिन (30) नामक युवक शुक्रवार देर सायं एयरफोर्स की बाउंड्री को फर्लांग कर अंदर घुस गया था, जिसे एयरफोर्स के कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
पुलिस ने संदिग्ध युवक को गुप्तचर जांच एजेसियों के हवाले कर दिया है जो उससे पूछताछ कर रही हैं। (वार्ता)