Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में 11 साल में तीसरी बार गिरा पुल, पिलर समेत गंगा में समाया

हमें फॉलो करें bihar bridge collapse

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 17 अगस्त 2024 (11:15 IST)
Bihar bridge collapse : बिहार में शनिवार को एक बार फिर पुल गिरने से हड़कंप मच गया। भागलपुर को खगड़िया से जोड़ने वाला यह पुल 11 साल में तीसरी बार गिरा है।
 
सुल्तानगंज में स्थित अगुवानी पुल पिलर सहित गंगा नदी में समा गया। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाला यह पुल करीब 11 साल से निर्माणाधीन है। 1,710 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाला यह पुल तीन बार ढह चुका है।

खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के अनुसार, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया। निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां हैं, उसे ठेकेदार द्वारा तोड़ा जाना है। वहां निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है। ठेकेदार पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था। 27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। 4 जून 2023 को सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल जमींदोज हो गया था।
 
भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रमुख संसदीय समितियों का गठन, कांग्रेस के वेणुगोपाल होंगे PAC के प्रमुख