अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी BJP हारी, उत्तराखंड की दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (14:28 IST)
Uttarakhand assembly by-election results: भाजपा के ग्रह-नक्षत्र इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रही भाजपा अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट भी हार गई थी, जबकि इसी साल नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अब उत्तराखंड से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बदरीनाथ विधानसभा सीट हार गई है। 
 
बदरीनाथ में बुटोला  : आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है, जब कोई पार्टी सत्ता में हो और उपचुनाव में हार जाए, लेकिन उत्तराखंड में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा उपचुनाव में दोनों सीटें हार गई। बदरीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेन्द्र सिंह भंडारी को 5 हजार 224 वोटों से हराया है। कांग्रेस के बुटोला को 28 हजार 121 वोट मिले, जबकि भाजपा के भंडारी को 22 हजार 937 वोट मिले। 
 
मंगलोर सीट पर भी भाजपा को झटका : उत्तराखंड की ही एक अन्य सीट मंगलोर पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 422 वोटों से चुनाव जीत गए। कांग्रेस के निजामुद्दीन को 31 हजार 727 वोट मिले, जबकि भाजपा के करतार सिंह भडाना 31 हजार 305 वोट मिले। हालांकि काजी की जीत की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सभी 10 राउंड के बाद काजी 422 वोटों से आगे थे। उत्तराखंड में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

रेस्टोरेंट में सो रहे किशोर की सांप के काटने से मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी रहेगा सीजफायर, नहीं होगी गोलीबारी

सीजफायर रहे या न रहे, एलओसी पर बंकरों का निर्माण जारी

इंदौर के राजवाड़ा में लगेगा मोहन यादव सरकार का दरबार

अगला लेख