आडवाणी ने दिल्ली विधानसभा का निमंत्रण स्वीकारा, भाजपा नेता परेशान

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (23:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की रजत जयंती में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हिस्सा लेने के लिए स्वीकृति देने पर दिल्ली भाजपा के कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई है। विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की आप का प्रभुत्व है। कई नेताओं ने कहा कि आडवाणी को कार्यक्रम से अलग रहना चाहिए।
 
दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आप के नेता और खासकर उनके प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगभग हर प्लेटफॉर्म से अपना एजेंडा आगे बढ़ाते हैं। इस मामले में आडवाणी अनजाने में उनका ‘टूल’ बन जाएंगे।
 
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने सदन की पहली बैठक की 25वीं जयंती पर आडवाणी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
 
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि 15 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम के लिए आडवाणी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।
 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मामले में पार्टी नेताओं की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि आडवाणी को कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि इससे वह आप सरकार की नकारात्मकता को खत्म कर सकेंगे।
 
तिवारी ने कहा, 'केजरीवाल का दृष्टिकोण नकारात्मक है। मैं जानता हूं कि उन्होंने आडवाणी को सकारात्मक नजरिये से निमंत्रण नहीं दिया है, फिर भी उन्हें वहां जाना चाहिए।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More