अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी बरेली नगर निगम चुनाव की मतदाता

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (18:46 IST)
बरेली। फिल्म अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने सत्रह साल पहले बरेली छोड़ दिया था, मगर नगर निकाय की मतदाता सूची में उनका नाम अभी भी शामिल है।
 
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बरेली में नहीं रहतीं। वर्षों से उनका मकान बंद पड़ा है। इसलिए बीएलओ से रिपोर्ट मांगी है। उनका (प्रियंका) और उनकी मां का नाम मुंबई की मतदाता सूची में है, इसलिए यहां की सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन आर. विक्रम सिंह ने बताया कि जब वे यहां वर्षों से नहीं रह रही हैं तो उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए था, उनके नाम होने की जांच कराई जाएगी।
 
प्रियंका चोपड़ा का मकान सिटी रेलवे स्टेशन के पास है, जो बंद है। वे परिवार समेत मुंबई जा चुकी हैं। उनके पिता कर्नल डॉ. अशोक चोपड़ा ने वर्ष-2012 में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी थी, मगर प्रियंका का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं गया।
 
उप्र निकाय चुनाव से पहले कुंवरपुर निवासी एक व्यक्ति ने निर्वाचन विभाग को पत्र भेजकर शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड 56 की जूनियर हाईस्कूल जसौली की मतदाता सूची में 234 क्रमांक संख्या पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम दर्ज है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, एलजी ने दिया सरकार बनाने का न्योता

अगला लेख
More