Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

ॠषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें ॠषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज
, शुक्रवार, 2 जून 2017 (22:54 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने पेड़ों की शाखाएं काटने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता ॠषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने नगर निगम की ओर से दी गई अनुमति से अधिक संख्या में पेड़ों की शाखाएं काटीं।
 
कपूर पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की ओर से दी गई अनुमति से अधिक संख्या में पेड़ों की शाखाएं काटीं। बांद्रा स्थित अपने बंगले पाली हिल में निर्माण कार्य बाधित होने के कारण कपूर ने पेड़ों की शाखाएं काटने की अनुमति मांगी थी।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने छह से ज्यादा शाखाएं काटने के आरोप में कपूर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर रामचंद्र जाधव ने बताया कि कपूर ने छह शाखाएं काटने की अनुमति मांगी थी, लेकिन ऐसा पाया गया कि उन्होंने इससे ज्यादा शाखाएं काटीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार का टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार