ramcharitmanas

अभिनेता रजनीकांत की हालत स्थिर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 (07:00 IST)
चेन्नई। जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत की हालत स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं तथा 2 दिन के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अपोलो अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रजनीकांत को 30 सितंबर को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ALSO READ: रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर
 
अपोलो अस्पताल ने यहां एक बयान में कहा कि उनके हृदय से निकलने वाली मुख्य रक्त वाहिका (महाधमनी) में सूजन थी जिसका उपचार गैर-शल्य चिकित्सा 'ट्रांसकैथेटर' विधि से किया गया। चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल के चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. आर.के. वेंकटसलम ने एक बुलेटिन में कहा कि वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साईं सतीश ने महाधमनी में एक स्टेंट लगाया जिससे सूजन पूरी तरह से बंद हो गई।ALSO READ: रजनीकांत ने भरी महफिल में अमिताभ बच्चन के छुए पैर, साउथ सुपरस्टार के संस्कारों ने जीता फैंस का दिल
 
डॉ. वेंकटसलम ने कहा कि हम उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को यह बताना चाहते हैं कि प्रक्रिया योजना के अनुसार ही हुई। रजनीकांत की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 2 दिन में वे घर पहुंच जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख