शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2023 (14:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में आगरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गगनदीप (32) के तौर पर की गई है जो आगरा में ‘होमस्टे’ की सुविधा मुहैया कराता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता (62) ने अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में वह भारत आई थी और गगनदीप के ‘होमस्टे’ में ठहरी थी, बाद में दोनों के बीच मित्रता हो गई और संबंध भी बने।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में महिला ने आरोप लगाए हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वह गगनदीप से मिलने भारत आती रही और शादी का झांसा देकर कई मौकों पर गगनदीप ने कथित तौर पर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने कहा कि महिला का आरोप है कि एक बार आरोपी उसे शाहदरा के सूरजमल विहार ले गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। इसके अलावा आरोपी उसे अमृतसर तथा अन्य स्थानों पर भी ले गया।

पुलिस ने कहा कि शिकायत में महिला ने कहा कि व्यक्ति का परिवार दोनों के संबंधों के बारे में जानता था। बाद में महिला को पता चला कि वह उसे धोखा दे रहा है।

विवेक विहार पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, मामला दर्ज किया गया और जांच के आधार पर गगनदीप को छह मई को आगरा से गिरफ्तार किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख