विजय सिंगला पर मान की कार्रवाई से केजरीवाल की आंखों में आए आंसू, ट्‍वीट कर कही बड़ी बात

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (17:38 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के लिए अपने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा की है। 
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान की कार्रवाई से उनकी आंखों में आंसू आ गए। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि भगवंत मान आप पर गर्व है। आपकी इस कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज 'आप' (AAP) पर गर्व महसूस कर रहा है। 
भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना। स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया। 
 
साथ ही एफआईआर के भी आदेश दिए हैं। सतर्कता ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार किया है। निविदाएं पारित करने के लिए कथित तौर पर एक प्रतिशत कमीशन की मांग करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। 
 
मान ने ट्विटर पर सिंगला को हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। मैं एक रुपए का भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त राज्य बनाना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

अगला लेख
More