MP के नगर निगम चुनाव में AAP की इंट्री, केजरीवाल ने किया रोड शो

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (21:26 IST)
सिंगरौली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने मध्य प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। मध्य प्रदेश में 413 नगरीय निकायों के लिए चुनाव 6 और 13 जुलाई को होंगे। आप ने पहली बार 16 नगर निगमों में से 14 में महापौर के साथ-साथ पार्षद सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

केजरीवाल ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ता में आने पर लोगों को मुफ्त पानी, बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केजरीवाल ने अपनी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में यहां एक प्रभावशाली रोड शो का नेतृत्व करते हुए कहा, कांग्रेस और भाजपा ने आपको धोखा दिया है।

केजरीवाल ने कहा, हमें मौका दें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सिंगरौली को दिल्ली की तरह विकसित किया जाएगा, जहां लोगों को मुफ्त पानी, बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। केवल एक पार्टी ही ऐसा कर सकती है।

उन्होंने कहा, मैं मध्यप्रदेश के लोगों से नगरीय निकाय चुनावों में हमारे उम्मीदवारों को वोट देने का अनुरोध करता हूं। हमें एक मौका दें। अगर हम काम नहीं करते हैं तो हमें बाहर कर दें। आपने अब तक कांग्रेस, भाजपा और उनके खेल को देखा है। वे काम नहीं करते। वे एक के बाद एक केवल शासन करने में शामिल होते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आपको भारी जनादेश देकर इस प्रवृत्ति को समाप्त कर दिया, जिससे शहर विकास से गुलजार हो गया और नागरिकों को अच्छे स्कूल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

अगला लेख