जोधपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 49 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (09:09 IST)
जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए। इस घर में विवाह समारोह के लिए लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल ने बताया कि दूल्हे सुरेन्द्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे और उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार कक्ष में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 बच्चों रत्न सिंह (5) और खुशबू (4) की मौके पर ही मौत हो गई और सभी घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए।
 
एमजी अस्पताल की अधीक्षक राजश्री बेहरा ने कहा कि अस्पताल लाए गए 12 से अधिक घायल लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

LIVE : आज से देशभर में भाजपा की तिरंगा यात्रा, लोगों को बताएंगे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

अमेरिका चीन ट्रेड डील के बाद बड़ा फैसला, अमेरिका पर भारत भी लगाएगा टैरिफ

नवनीत राणा को पाकिस्तानी नंबरों से मिली धमकी, न सिंदूर बचेगा, ना सिंदूर लगाने वाली

हाफिज अब्दुल रऊफ ने की थी ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की जनाजे की अगुवाई, क्या है उसका अमेरिकी कनेक्शन?

अगला लेख