suvichar

5 साल के मासूम विधायक ने लगाई चौपाल, दूर होंगी लोगों की समस्याएं

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (15:54 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में कुछ ऐसा देखने को मिला जब पांच साल का एक दिव्यांग बच्चा जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते वह उनका निस्तारित करते हुए देखा गया। पहले तो लोग हैरत में पड़ गए यह क्या मजाक चल रहा है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह पांच साल का बच्चा कोई और नहीं बल्कि एक दिन का विधायक है क्योंकि उसके पास वह सारी सुविधाएं मौजूद थीं जो एक विधायक के पास होती हैं। 
 
लेकिन, जब लोगों ने उसकी जानकारी विधायक जी से की तो उन्होंने कहा जनता की समस्या सुन उनका निराकरण करना मेरा परम कर्तव्य है। ऐसे में इस नन्हे से बच्चे की इच्छा थी, जिसको उन्होंने पूरा किया है क्योंकि इस बच्चे ने राजनीति में आकर विधायक बनने की इच्छा जाहिर की थी तो मैंने उसे अपने स्थान पर एक दिन का विधायक घोषित कर दिया है। आज सारी जनसमस्याएं यह नन्हा विधायक ही निस्तारित करेगा।
 
इसके बाद महोबा के चरखारी में यह नन्हा विधायक चर्चा का विषय बना रहा। बताते चलें महोबा के चरखारी में एक दिन का विधायक बनने का श्रेय अरुण को मिला। यह यह बच्चा जन्म से ही बोल पाने में असमर्थ है। उसकी यह स्थिति देखकर मां-बाप उसके भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। 
 
विधायक बनाने की घटना ने बच्चे को तो खुश किया ही साथ ही उसके मां-बाप के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई। अपने दिव्यांग बेटे को इस तरह सम्मान मिलने से पिता तुलसीराम की आंखें नम हो गईं। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने बताया कि दिव्यांग बच्चे के पिता के माध्यम से यह जानकारी मिली की वह राजनीति में आकर कुछ करना चाहता है, लेकिन वह बोल नहीं सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि उसको सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए एक दिन का विधायक घोषित करते हुए सारा प्रोटोकोल उसके हवाले कर दिया और जो भी समस्याएं आ रही थीं उनका निस्तारण इशारों में बताता था और जिसको वहां पर मौजूद अधिकारी पूरा करते थे। एक दिन के इस विधायक ने बकायदा चौपाल लगाकर लोगों की समस्या को सुना और निस्तारण भी किया है।
 
नन्हे विधायक के पिता ने चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बच्चे की इच्छा को पूरा करते हुए उसके परिवार का जीवन धन्य कर दिया है। वह विधायक जी का जीवन भर आभारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

रांची JPSC-JSSC धांधली, वांगचुक की अपील पर देवेन्द्र ने तोड़ा अनशन, जानिए कौन हैं छात्र नेता महतो

झारखंड CM हेमंत सोरेन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

अगला लेख