मुंबई में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 5 मकान ध्वस्त, 11 लोगों को बचाया

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (10:28 IST)
gas cylinder explosion in Mumbai : मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 5 मकान ध्वस्त (5 houses collapsed) हो गए जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने घायलों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।
 
घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर घटी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते 4 से 5 दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गए।
 
अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर दमकल की 5 गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

LIVE: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

Krishi Udyog Samagam 2025 : खेती का उद्योगों के साथ हुआ समागम, मुख्यमंत्री यादव ने कहा- किसानों के लिए सबकुछ करेगी सरकार

अगला लेख