Publish Date: Sat, 04 Apr 2020 (14:51 IST)
Updated Date: Sat, 04 Apr 2020 (15:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को 4 आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद बलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।
प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर शुरू किया गया। 4 आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है।