दिल्ली में बारिश बनी आफत, दीवार ढहने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 मई 2025 (22:22 IST)
Rain becomes a disaster in Delhi : मध्य दिल्ली में बारिश के कारण एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार ढह जाने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दीवार ढहने की एक अन्य घटना में, बाहरी उत्तर दिल्ली में वेल्डिंग का काम कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका सहकर्मी घायल हो गया।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दीवार ढहने की एक अन्य घटना में, बाहरी उत्तर दिल्ली में वेल्डिंग का काम कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका सहकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब प्रभु नाम का ठेकेदार अपने मजदूरों निरंजन और रोशन के जरिए बेसमेंट में निर्माण कार्य करा रहा था।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश में मंदिर में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इस हादसे में प्रभु (65), निरंजन(40) और रोशन(35) की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय छुट्टन का इलाज चल रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पहाड़गंज इलाके में हुई और उन्हें शाम 6.05 बजे इसकी सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
ALSO READ: हरियाणा के हिसार में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत
बाहरी उत्तर दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक अलग घटना में 35 वर्षीय अशोक की मौत हो गई और 36 वर्षीय सुमित घायल हो गया। आंधी के दौरान एक दीवार गिरने के कारण यह घटना हुई। उस समय वे वेल्डिंग का काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने कहा कि पुलिस को प्रह्लादपुर में दीवार गिरने की सूचना मिली थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में भीषण तूफान, 16 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल, 5 हजार से ज्‍यादा मकान प्रभावित

AAP से असंतुष्ट दिल्ली नगर निगम के 13 पार्षदों ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

4 आदतें जो आपको 100 साल तक जिंदा रख सकती हैं

अगला लेख