बिहार में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (00:07 IST)
बिहार शरीफ। मद्य निषेध वाले राज्य बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मुख्यालय में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वाले सभी चार लोगों की उम्र 50 से 55 साल के बीच थी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जान गंवाने वाले सभी चार लोगों की उम्र 50 से 55 साल के बीच थी और ये लोग सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली इलाके के रहने वाले थे। परिवार वालों का दावा है कि शुक्रवार देर रात शराब का सेवन करने के बाद चारों बीमार पड़ गए और इसके बाद उनकी मौत हो गई।

बिहार शरीफ के उप मंडल अधिकारी कुमार अनुराग ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही शराब सेवन करने की पुष्टि हो सकेगी। बिहार में अप्रैल, 2016 में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि इस पर अमल को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं।

पिछले साल दीपावली के आसपास बिहार के चार जिलों में अवैध शराब ने 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इन जिलों में से एक था पश्चिम चंपारण। ताजा घटना के बाद शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल को लेकर जद (यू) के प्रवक्ता ने तीखी टिप्पणी की जिस पर राज्य भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

जायसवाल ने एक फेसबुक पोस्ट के साथ यह दावा किया कि उन्होंने हमले को मुख्यमंत्री की पार्टी से आने के रूप में लिया और कहा कि उनकी निंदा करने वाले अभिषेक झा जद (यू) के आधिकारिक प्रवक्ता थे।

जायसवाल ने कहा कि वह शराब के खिलाफ कानून की समीक्षा करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून को भले ही नेक इरादे से बनाया गया हो, लेकिन इसके लागू होने के बाद से राज्य का नाम खराब हुआ है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख