dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, अब तक 100 से अधिक का सफाया

Advertiesment
baramulla district
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मंगलवार को 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

 
उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी के मुताबिक उनकी पहचान की जा रही है और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।

 
इस बीच कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में इस साल 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुमार ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, अन्य सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयास से कश्मीर क्षेत्र में 2021 में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में 4 गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिन्दू जागरण मंच