उत्तराखंड : गौरीकुंड में बाढ़-भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, 16 लापता

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (00:11 IST)
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 अन्य लापता हो गए। रात में अंधेरे और बारिश के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है, जिसे शनिवार तड़के फिर शुरू कर दिया जाएगा।
 
पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि के बाद केदारनाथ धाम के आधार शिविर गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर डाट पुलिया में तेज बारिश के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन में मलबे के साथ तीन दुकानें बह गईं, जिससे 19 लोग लापता हो गए।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तीन व्यक्तियों के शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर नीचे बह रही उफनती मंदाकिनी नदी से बरामद हुए।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के माध्यम से दिनभर बारिश के बीच 16 अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलता रहा। उन्होंने बताया कि रात में अंधेरे और बारिश के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है, जिसे शनिवार तड़के फिर शुरू कर दिया जाएगा।
 
गौरीकुंड हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की खबर लेते रहे। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों को तेजी से बचाव एवं राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

अगला लेख
More