Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharashtra : गढ़चिरौली में 38 लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2022 से 53 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3 Naxalites carrying a bounty of Rs 38 lakh surrendered in Gadchiroli

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गढ़चिरौली , शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (01:14 IST)
Gadchiroli Maharashtra News : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 38 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 2022 से गढ़चिरौली में 53 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 20 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पुलिस अधीक्षक कहा, आत्मसमर्पण करने वाले और मुख्यधारा में शामिल होने वालों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विक्रम उर्फ ​​संदीप तुलावी (40), नीलाबाई उर्फ ​​अनुसाया उइके (55) और वसंती उर्फ ​​दुल्लो हिदामी (36) ने गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए।
अधिकारी ने कहा, तुलावी और उइके पर 16-16 लाख रुपए का इनाम था, जबकि हिदामी पर छह लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि 2022 से गढ़चिरौली में 53 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 20 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा, आत्मसमर्पण करने वाले और मुख्यधारा में शामिल होने वालों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती