Maharashtra : इस्पात कारखाने के बॉयलर में विस्फोट, 22 श्रमिक घायल, 3 की हालत गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (17:28 IST)
Explosion in boiler of steel factory : महाराष्ट्र के जालना शहर के एमआईडीसी इलाके में शनिवार को एक इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। 3 श्रमिकों की हालत गंभीर है। स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीन श्रमिकों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गज केसरी स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया।
ALSO READ: कश्मीर के सोपोर में रहस्यमयी विस्फोट, 2 बच्‍चों समेत 4 लोगों की मौत
तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संयंत्र में कबाड़ से स्टील की छड़ों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More