Gujrat : बोरवेल में गिरा 2 साल का बच्चा, 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (10:53 IST)
सुरेन्द्रनगर (गुजरात)। गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में एक खेत में 2 साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था जिसे करीब 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई, जब शिवम दूदापुर गांव के एक खेत में खेल रहा था। उसके माता-पिता उस खेत में मजदूरी करते हैं।
 
ध्रंगध्रा प्रशासन के अधिकारी एमपी पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बच्चा बोरवेल में गिर गया था और 20-25 फुट की गहराई में जाकर फंस गया था। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अहमदाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय प्रशासन ने सेना, अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस से भी मदद मांगी।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस, जिला प्रशासन के कर्मचारी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर बचाव अभियान चलाया और रात करीब 10.45 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बच्चे की हालत अब स्थिर है। सेना, पुलिस और अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद 40 मिनट में बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

India-Pak Tension : पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत का हवाई अभ्यास, आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज, NOTAM जारी

पहलगाम आतंकी हमले की खबर PM मोदी को थी, इसलिए रद्द किया जम्मू-कश्मीर का दौरा, खुफिया एजेंसियां क्यों हुईं फेल, खरगे ने उठाया सवाल

Mockdrill : भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को होगी मॉकड्रिल, सायरन बजने पर क्या करें, किस तरह की सतर्कता बरतें

मप्र में 12वीं कक्षा के नतीजे आने के बाद दो विद्यार्थियों ने की खुदकुशी

Gujarat: Waqf धोखाधड़ी मामले में Ed ने दर्ज की प्राथमिकी, कई स्थानों पर मारे छापे

अगला लेख