khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Advertiesment
kulgam
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों ने पास से 1 M4 राइफल और 1 पिस्टल बरामद की गई है। तलाश अभियान अभी जारी है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने इस इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार चुनाव : क्या होता है स्टार प्रचारक, जानिए कौन दिग्गज करेगा, किस दल का प्रचार