जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (19:40 IST)
Car accident in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने के बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने यथाशीघ्र बचाव अभियान शुरू किया। घायल लोगों को डोडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार डोडा शहर से जोधपुर गांव जा रही थी और शनिवार रात जिजोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया कि वाहन के खाई में गिरने के बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने यथाशीघ्र बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में चार लोगों को डोडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रंजीत कुमार(40) और साहिल कुमार(18) को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नितिन कुमार और सुरिंदर कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख