तमिलनाडु में 2 हाथियों की मौत, 1 की मौत गोली लगने से, दो भाई गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (00:25 IST)
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में 2 हाथी मृत मिले हैं जिनमें से 1 की मौत कंडीयूर के निकट गोली लगने से हुई है जबकि दूसरा संभवत: बीमार था। दूसरे हाथी का शव पास के नीलगिरी जिले में बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंडीयूर मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आपस में सगे भाई हैं। इन दोनों पर यहां से 45 किलोमीटर दूर मेत्तूपलायम में अपने खेतो में हाथी को गोली मार देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि 25 साल की इस हथिनी के बाएं कान से रक्तस्राव हो रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि हथिनी को गोली मारी गई है क्योंकि इसके मस्तिष्क में तेज धार वाला धातु का टुकड़ा मिला है जो उसके बाएं कान से होकर दिमाग तक पहुंचा था।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर वन अधिकारियों को एक अन्य हथिनी के सिरुमुगाई में मरने की सूचना मिली।
 
उन्होंने बताया कि 20 साल की इस हथिनी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और शव परीक्षण के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
 
इस बीच नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसकी मौत संभवत: करंट लगने से हुई है। हाथी ने बांस खींचने का प्रयास किया होगा और उसी वक्त बिजली तार को छू गया होगा।  उन्होंने बताया कि हाथी के दांत अपनी जगह पर हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

केरल तट के पास लाइबेरियाई मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सभी 24 सदस्य बचाए गए

दिल्ली पानी पानी, AAP ने शेयर की तस्वीरें, चार इंजन वाली सरकार को बताया फेल

पहलगाम हमले पर थरूर बोले, भारतीयों की हत्या करके पाकिस्तान में बैठा व्यक्ति बच नहीं पाएगा

अगला लेख