महाराष्ट्र में 'लव पाकिस्तान' छपे गुब्बारे बेच रहे 2 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (00:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में गुरुवार को उन गुब्बारों को बेचने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर 'लव पाकिस्तान' छपा हुआ था।वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी झंडे और गुब्बारे जैसी चीजें बेचकर गुजारा करते हैं।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना हॉटगी रोड पर शाह आलमगीर ईदगाह के बाहर हुई, जहां ईद-उल-अजहा (बकरीद) का जश्न मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
अधिकारी ने बताया कि बीजापुर नाका पुलिस थाने में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी झंडे और गुब्बारे जैसी चीजें बेचकर गुजारा करते हैं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्हें भड़काऊ संदेश वाले ये गुब्बारे किसने मुहैया कराए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More