Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल के बर्दवान में ट्रक से बस की टक्कर में बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बर्दवान , शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 (13:13 IST)
पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर में शुक्रवार को एक बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा 35 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्व चम्पारण जिले में मोतिहारी के रहने वाले ये श्रद्धालु दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर से घर लौट रहे थे, तभी पूर्व बर्दवान जिले में फगुआपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 6 बच्चों समेत घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। उनके परिवारों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों ने 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। सबसे पहले वे देवघर गए और फिर गंगासागर गए थे।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुश्मनों का काल है भारत का सुदर्शन चक्र मिशन, PM मोदी ने बताया कैसे करेगा काम