Shawarma खाने से केरल में 1 लड़की की मौत, 4 स्टूडेंट बीमार, खाने में था खतरनाक Shigella बैक्टीरिया

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (14:08 IST)
कासरगोड। केरल के कासरगोड में शावर्मा खाने से एक 16 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 4 स्टूडेंट बीमार हैं। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक शिगेलॉसिस या शिगेला नामक खतरनाक बैक्टीरिया के चलते लड़की की मौत हुई है। दिसंबर 2020 में भी केरल में इस तरह के मामला सामने आया था, जब 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी।
 
अटॉप्सी रिपोर्ट में देवनंदा नामक 16 वर्षीय लड़की की इस बैक्टीरिया से मौत की पुष्टि हुई है। लड़की का हृदय और दिमाग शिगेला बैक्टीरिया से संक्रमित हुआ था। अन्य 4 विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दरअसल, शुक्रवार को शावर्मा खाने वाली लड़की देवनंदा की रविवार अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
 
देवनंदा की मौत के बाद पुलिस ने आइडियल कूल बार और फूड पॉइंट को सील कर दिया है और सिलसिले में संदेश राय और एनेक्स एम. को गिरफ्तार किया है। स्नेक बार के मालिक की पहचान अहमद के रूप में की गई है, जो फिलहाल फरार है। 
 
उल्लेखनीय है कि केरल के कोइलैंडी में 2019 में भी यह बैक्टीरिया पाया गया था तब बेस्ट लोअर प्राइमरी स्कूल कीझेपय्यूर के 40 बच्चों को इसी तरह के लक्षणों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
शिगेला के लक्षण और बचाव : 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

लालू यादव की हुई एंजियोप्लास्टी, हृदय रोग से हैं पीड़ित

भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की वाहन से किए गए हमले में मौत

अगला लेख
More