Twin Tower : टि्वन टॉवर ढहाने के दौरान विमानों के लिए प्रतिबंधित रहेगा 1.8 KM हवाई क्षेत्र

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (23:41 IST)
नोएडा (उत्‍तर प्रदेश)। टि्वन टॉवर (Twin Tower ) गिराए जाने के दौरान 28 अगस्त को नोएडा में विमानों के लिए एक समुद्री मील यानी लगभग 1.8 किलोमीटर तक हवाई क्षेत्र अनुपलब्ध रहेगा।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक समुद्री मील लगभग 1.8 किलोमीटर के बराबर होता है। नोएडा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। प्राधिकरण ने लगभग 100 मीटर ऊंचे टि्वन टॉवर को गिराए जाने संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। टि्वन टॉवर को 28 अगस्त को गिराया जाएगा।

बयान में कहा गया है, टॉवर को गिराए जाने के बाद उठने वाली धूल को देखते हुए, नोएडा प्राधिकरण की सिफारिश पर, उड्डयन मंत्रालय ने टॉवर को ढहाने के दौरान विमानों के लिए एक समुद्री मील हवाई क्षेत्र की अनुपलब्धता के लिए अपनी सहमति दी है।

इससे पहले नोएडा पुलिस ने गुरुवार को सुपरटेक के अवैध टॉवर को गिराए जाने के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 26 अगस्त से 31 अगस्त तक शहर में ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More