Recipe Contest %e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80 107112100032_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलू की टिक्की

Advertiesment
आलू टिक्की
- हीरामणि सोनी
ND

सामग्री :
250 ग्राम आलू, माइक्रोवेव ओवन में उबले हुए, 2 बड़े चम्मच ब्रेड का चूरा।

भरने के लिए :
100 ग्राम चने की दाल, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला पावडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 2-3 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया, एक छोटा चम्मच तेल, 1 कप पानी।
webdunia
चने की दाल धोकर एक कप पानी में आधा घंटा भिगोकर, एक कप पानी के साथ ओवन में 100 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट और 60 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट तक ढँककर उबालें।
webdunia


विधि :
आलू छीलकर मसल लें। चने की दाल धोकर एक कप पानी में आधा घंटा भिगोकर, एक कप पानी के साथ ओवन में 100 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट और 60 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट तक ढँककर उबालें। मसले आलू लें। उसमें ब्रेड का चूरा मिलाकर नरम मिश्रण तैयार करें।

भरने का मिश्रण तैयार करने के लिए चने की दाल व सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब हथेली पर तेल लगाकर टिक्की का आकार दें। ओवन 250 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें।

ओवन की फ्लेट डिश पर टिक्की रखें। 250 डिग्री सेल्सियस पर 25-30 मिनट तक कुरकुरा होने तक सेंकें। हरी चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi