biodatamaker

राम मंदिर में यदि करना है रामलला के तुरंत दर्शन तो अयोध्या जाकर करें ये 5 कार्य

राम मंदिर में अब स्पेशल फास्ट लेन, आसानी से होंगे रामलला के दर्शन

अनिरुद्ध जोशी
Ramlala Darshan Fast Track Lane: अयोध्या जन्मभूमि पर स्थित श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए इस समय लाखों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई जल्दी से और बगैर किसी परेशानी के दर्शन करना चाहता है। यहां पर किसी भी तरह की कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं है तो ऐसे में कैसे होंगे तुरंत दर्शन? आओ जानते हैं कि नई व्यवस्था और नियम क्या कहते हैं।
 
फास्ट ट्रैक लेन व्यवस्था:-
रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन दो से ढाई लाख भक्त दर्शन कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण पास्ट लेन व्यवस्था की गई है। इस फास्ट लेन के जरिये आप आसानी से और बगैर किसी परेशानी के दर्शन कर सकते हैं। कमिश्नर मंडलायुक्त गौरव दयाल के अनुसार मंदिर में एक डेडिकेटेड फॉस्ट लेन विकसित की गई है। इस लेन के जरिये वे सीधे राम मंदिर के सिंह द्वार तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए आपको 5 कार्य करना होंगे।
 
1. आप अपना सामान या तो आप जहां पर ठहरे हैं वहीं पर ही रखकर आएं। जैसे घड़ी, मोबाइल, बैग आदि। यदि नहीं तो आप मंदिर परिसर में लॉकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। फास्ट दर्शन करना है तो सामान को साथ में न ले जाएं।
 
2. अपने जूते और चप्पल भी पहनकर न आएं। उन्हें भी धर्मशाला, लॉज या होटल में छोड़ दें या मंदिर के बाहर ही जूता चप्पल स्टेंड पर रखें।
 
3. आपको लाइन के नियमों का पालन करना होगा। साथ में किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखना होगा। बहुत जरूरी हो तो पानी की बोतल रख सकते हैं।
 
4. फास्ट ट्रैक लेन का संकेतक भी लगा दिया गया है, जिस पर ध्यान रखकर आपको तुरंत आगे बढ़ते जाना है। लाइन को तोड़ना नहीं है। 
 
5. आपको अपने साथ किसी भी प्रकार से हार, फूल या प्रसाद भी नहीं ले जाना है।
अभी जो श्रद्धालु बैग आदि लेकर आ रहे हैं, उन्हें पहले तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में सामान की जांच कराकर जमा करना होता है। फिर उन्हें तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के बगल के रास्ते से राम जन्मभूमि परिसर भेजा जा रहा है। जो दर्शनार्थी बिना जूता चप्पल, घड़ी, मोबाइल या अन्य सामान के आ रहे है। उन्हें सीधे फास्ट लेन में प्रवेश दिया जाएगा। शेष अन्य जो दर्शनार्थी है, जिनके पास समान होगा, उनके लिए अलग लाइन होगी।
 
दर्शन का समय:-
- सुबह 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- शाम 03 बजे से रात 10 बजे तक 
 
वर्तमान में मुख्य आरती का समय:-
श्रृंगार आरती- सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच।
भोग आरती- 12.00 बजे से प्रारंभ।
संध्या आरती- शाम 07.30 बजे से प्रारंभ।
 
आरती में शामिल होने के नियम:-
श्रृंगार आरती और संध्या आरती में भक्त शामिल हो सकते हैं। आरती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन पास लेना होगा। ऑफलाइन पास श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के  कैंप ऑफिस से बनेगा जिसके लिए आईडी प्रूफ देना अनिवार्य है। ऑनलाइन पास के लिए पहले रजिस्ट्रेशन होगा फिर बुकिंग होगी। आरती का फिर प्रकार चुनना होगा जिसमें आप जाना चाहते हैं। इसके बाद आपको आरती की दिनांक दी जाएगी। ऑनलाइन पास लेने के लिए https://online.srjbtkshetra.org/#/aarti पर जाकर लॉग इन करें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

माता वेलंकन्नी पर्व, तमिलनाडु के ईसाइयों का त्योहार

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

गणेश उत्सव 2026: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और स्थापना विधि

अजा जया एकादशी 2026: तिथि, पूजा विधि, महत्व और कथा

हरतालिका तीज का व्रत नहीं रख पा रहीं तो न हों परेशान, करें ये 3 काम और पाएं माता पार्वती का आशीर्वाद